उत्तर प्रदेश, नोएडा: IGRS निपटारा में नोएडा पुलिस पूरे प्रदेश में अव्वल

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निपटारा में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस बार जिले के सभी 27 थाने की रैंक पहली रही। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से मई माह की मूल्यांकन रिपोर्ट मंगलवार को जारी हुई। आईजीआरएस टीम प्रभारी, सभी थाने के प्रभारी और ऑपरेटर को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुरस्कृत करने की बात कही है। रैंकिंग संबंधी जानकारी जिला पुलिस की मीडिया सेल की ओर से दी गई है। वहीं रिस्पांस टाइम के लिए प्रदेश में दूसरा स्थान मिला।
बीते एक साल से रैंकिंग में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का दबदबा बना हुआ है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए हर महीने के प्रत्येक शुक्रवार को समीक्षा की जाती है। जिसके कारण कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर रैंकिंग में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। आईजीआरएस एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसको सरकार की तरफ से नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए स्थापित किया गया है।

नागरिक संतुष्टि का मापदंड
प्रथम रैंक नागरिक संतुष्टि का मापदंड भी है। कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर पुलिस की तरफ से ऐसे ही सभी नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। प्रत्येक थाने को निर्देश दिए गए हैं कि एक पुलिसकर्मी शिकायतों के निस्तारण के लिए तैनात किया जाए और जैसे ही शिकायतें प्राप्त हों, इसमें पीड़ित पक्ष को बुलाकर उसकी शिकायत सुनी जाए और उसका समाधान तुरंत किया जाए। पुलिस कमिश्नर पहली रैंक आने पर आईजीआरएस प्रभारी को नकद पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करेंगी।

त्वरित सहायता के लिए मिला प्रदेश में दूसरा स्थान
यूपी 112 रिस्पांस टाइम में कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर का दबदबा कायम है। मंगलवार को जारी मई माह की सूची में कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने उत्तर प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की है। इसके मुताबिक, जिले में पीड़ितों तक त्वरित सहायता पहुंचाने में महज तीन मिनट 46 सेकेंड का समय लगा। सूची में गाजियाबाद पहले और हरदोई तीसरे स्थान पर है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img