Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में बनेगा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में बनेगा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम
शहर के सेक्टर-37 स्थित खेल परिसर में अब एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम बनने जा रहा है। करीब सवा एकड़ में बने इस स्टेडियम के निर्माण के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। शहर के सेक्टर-37 स्थित खेल परिसर में अब एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम बनने जा रहा है। करीब सवा एकड़ में बने इस स्टेडियम के निर्माण के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। इस परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। उनके द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा।

प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इस सप्ताह विशेषज्ञ की नियुक्ति के लिए सूचना जारी की जाएगी। हॉकी स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की सुविधा, खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, सेट और अन्य जरूरी सुविधाएं शामिल होंगी। यह स्टेडियम न केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट्स के आयोजन के लिए सक्षम होगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का उद्देश्य शहर में खेलकूद की सुविधाओं को बढ़ावा देना है। जिससे बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और खेलों में करियर बनाने का अवसर मिल सके। इसके साथ ही शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना भी चल रही है।

कितनी जमीन पर बनेगा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम
इसके अलावा सेक्टर-37 के खेल परिसर में 10.5 एकड़ जमीन पर अन्य खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए काम शुरू किया गया है। हॉकी स्टेडियम के साथ यहां कुश्ती और अन्य खेलों की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

सरदार मंजीत सिंह ने जताई खुशी
जिला हॉकी एसोसिएशन के महासचिव सरदार मंजीत सिंह ने कहा, “यह हॉकी स्टेडियम जिले के लिए एक बड़ा तोहफा होगा। इसे लेकर लगातार मांग की जा रही थी। अब इसका निर्माण होने से हॉकी के खेल को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें