उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में बढ़ती आबादी के लिए छह गुना संसाधन बढ़ेंगे

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।शहर की आबादी अगले 16 वर्षों में 40 लाख से अधिक होने का अनुमान हैं। ऐसे में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने मास्टर प्लान 2041 लागू करने के साथ आबादी के सापेक्ष मूलभूत सुविधाओं के लिए छह गुना संसाधन जुटाने की तैयारी शुरू कर दी है। शहर में पेयजल, बिजली, सड़क और सीवेज के साथ ही अस्पताल, स्कूल सहित अन्य सुविधाओं के लिए फेज-1 और फेज-2 में जमीनों को चिह्नित करने का काम शुरू हो गया है। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि शहर की वर्तमान आबादी लगभग 20 लाख के आसपास है। मास्टर प्लान के अनुसार वर्ष 2026 में यहां की आबादी 25 लाख, वर्ष 2036 में 35 लाख और 2041 में 40 लाख से अधिक होने का अनुमान है। इसका बड़ा कारण शहर में तेजी से विकसित होती सुविधाओं समेत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी को भी माना जा रहा है। आबादी की जरूरतों के अनुसार प्राधिकरण ने अभी से संसाधनों को जुटाने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि वर्तमान में यमुना सिटी में बसावट नहीं होने से इसका सबसे ज्यादा लाभ ग्रेटर नोएडा को मिल रहा है। वर्तमान में शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 300 टीडीपी प्रतिदिन निस्तारण की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन 2041 में इस क्षमता को दो हजार टीडीपी करने की योजना है। ऐसे ही पानी की उपलब्धता 326 एमएलडी प्रतिदिन है, लेकिन 2041 में यहां 690 एमएलडी पानी की जरूरत होगी। ऐसे में पानी की 364 एमएलडी मांग को पूरा करने के लिए गंगाजल से पाइपलाइन और हिस्सेदारी को लेकर कार्ययोजना तैयार हो रही है।

11 हजार की आबादी पर एक सबस्टेशन बनेगा

ग्रेटर नोएडा में फिलहाल 174 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का इंतजाम है। 40 लाख की आबादी में 690 एमएलडी पानी की खपत में 552.16 एमएलडी सीवेज निकलने की आकलन किया गया है। ऐसे में 378 एमएलडी सीवेज के लिए ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया जाना है। ऐसे ही मानक के अनुसार 15 हजार की आबादी पर एक 11 केवी के सब स्टेशन की स्थापना कर बिजली आपूर्ति की योजना है।

परिवहन सुविधा के लिए काम होंगे

दादरी क्षेत्र में प्रस्तावित मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब, बोड़ाकी तक मेट्रो का विस्तार, 130 मीटर चौड़ी सड़क को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने, परी चौक से लेकर हापुड़ तक 105 चौड़ी सड़क का निर्माण अभी यह सड़क ग्रेटर नोएडा के जुनपत गांव तक बनी है। यही नहीं, बेहतर परिवहन के लिए यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे सहित आसपास से गुजरने वाले अन्य एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।

किसके लिए कितनी जमीन आरक्षित

श्रेणी क्षेत्रफल (हेक्टेयर में)

मास्टर प्लान 2041 में शहर की आबादी के हिसाब से जरूरतों को अभी से पूरा करने का प्लान तैयार किया गया है। प्राधिकरण ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर कार्ययोजना तैयार करनी शुरू कर दी है।

– लक्ष्मी वीएस, एसीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img