उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर 16बी में बनेगा ‘सरस्वती गार्डन’

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रेनो वेस्ट के निवासियों के लिए सेक्टर 16बी में ‘सरस्वती गार्डन’ विकसित करने की योजना बनाई है। सरस्वती गार्डन ज्ञान, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होगा। इस गार्डन में ओपन लाइब्रेरी भी होगी, जिसमें छात्र अध्ययन कर सकेंगे। ज्ञान, संगीत और कला के परिदृश्य को समृद्ध करने के उद्देश्य से प्राधिकरण इस पार्क को विकसित कर रहा है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेनो वेस्ट निवासियों की जरूरत को देखते हुए एक भव्य थीम पार्क बनाने को कहा है। सीईओ के निर्देश पर सेक्टर 16बी में सरस्वती गार्डन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि सरस्वती गार्डन में कमल के आकार की छतरी बनाई जाएगी, जो कि इस गार्डन की विशेष पहचान होगी। कमल के आकार में ही एक अध्ययन कक्ष बनाया जाएगा, जिसमें छात्र अध्ययन कर भविष्य के सपनों को साकार कर सकेंगे। इसे छात्रों व पुस्तक प्रेमियों के लिए एक शांत, खुला और प्रेरणादायक स्थान के रूप में बनाया जाएगा। इसमें एक अर्धवृत्ताकार प्रस्तुति मंच (एम्फीथिएटर) भी बनाया जाएगा, जिसमें नेचुरल रूप के पत्थरों की बेंच बनेगी, जिस पर बैठकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और संवाद का आनंद लिया जा सकेगा। सरस्वती गार्डन में वीणा की भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी, जो कि मां सरस्वती की मौजूदगी का एहसास कराएगी और संगीत की दिव्यता का भी प्रतीक होगी। इस गार्डन में ग्रीनरी अधिक रखने के साथ ही टीले और पैदल पथ भी बनाया जाएगा, जो कि पर्यावरण के लिए भी अनुकूल और देखने में सुंदर लगेंगे। सरस्वती गार्डन परियोजना का प्रस्ताव तैयार कर सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है। तकनीकी परीक्षण के बाद डिजाइन बनाकर अप्रूवल लिया जाएगा। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
एसीईओ का बयान–
”सरस्वती गार्डन ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों, छात्रों और कलाकारों के लिए प्रेरणा और सहभागिता का मंच बनेगा। ग्रेनो वेस्ट के निवासी थीम पार्क बनाने की मांग लगातार कर रहे हैं। सरस्वती गार्डन से ग्रेनो वेस्ट निवासियों की यह मांग पूरी हो जाएगी। इस गार्डन को शीघ्र विकसित कराने का प्रयास किया जाएगा।”
प्रेरणा सिंह, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img