उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेनो के सभी एसटीपी पर लगेंगे ऑनलाइन कंट्रोल माॅनिटरिंग सिस्टम

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बने सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की ऑनलाइन कंट्रोल माॅनिटरिंग की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है। बादलपुर स्थित एसटीपी से इसकी शुरुआत भी हो गई है। अब ऑफिस से ही इस एसटीपी की माॅनिटरिंग की जा रही है।
नमामि गंगा परियोजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी एसटीपी को ऑनलाइन कंट्रोल माॅनिटरिंग सिस्टम से लैस किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सीवर विभाग को ग्रेटर नोएडा के सभी एसटीपी में ऑनलाइन कंट्रोल माॅनिटरिंग सिस्टम तत्काल लगाने के निर्देश दिए। सीवर विभाग ने इस योजना पर तत्काल काम शुरू कर दिया। बादलपुर स्थित दो एमएलडी क्षमता के एसटीपी पर सबसे पहले इसे लागू किया गया है। प्राधिकरण ऑनलाइन माॅनिटरिंग सिस्टम को सभी एसटीपी पर लागू करने जा रहा है। प्राधिकरण का अगला लक्ष्य सेक्टर ईकोटेक दो व तीन स्थित एसटीपी हैं। सेक्टर ईकोटेक-दो की क्षमता 15 एमएलडी और ईकोटेक-3 की क्षमता 20 एमएलडी की है। इन दोनों एसटीपी पर दो सप्ताह में ऑनलाइन कंट्रोल माॅनिटरिंग सिस्टम लग जाएंगे। कासना स्थित 137 एमएलडी क्षमता के एसटीपी पर एक माह में ऑनलाइन कंट्रोल माॅनिटरिंग सिस्टम लगाने की तैयारी है। इसका टेंडर जारी किया गया है। एक एसटीपी पर ऑनलाइन माॅनिटरिंग सिस्टम लगाने में लगभग 30 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं, जिसे प्राधिकरण वहन कर रहा है। वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन कंट्रोल माॅनिटरिंग सिस्टम से लैस होने के बाद प्राधिकरण के अधिकारी ऑफिस में बैठकर नजर रख सकेंगे। सीवर शोधन से पहले और बाद में बीओडी-सीओडी (बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड और केमिकल ऑक्सीजन डिमांड) की मात्रा कितनी हैं, यह जानकारी ऑफिस में मिल सकेगी। इस सिस्टम से छह मोबाइल-लैपटाॅप कनेक्ट हो सकते हैं। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक, काॅन्ट्रैक्टर, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नमामि गंगा परियोजना से जुड़ी अथाॅरिटी भी इसकी माॅनिटरिंग करेगी।

एसीईओ का बयान

”सभी एसटीपी को ऑनलाइन कंट्रोल माॅनिटरिंग सिस्टम से लैस करनी योजना पर काम चल रहा है। बादलपुर के एसटीपी पर इसे लगाया जा चुका है। बाकी एसटीपी पर भी ऑनलाइन माॅनिटरिंग सिस्टम लगाने की तैयारी है। इससे एसटीपी का संचालन और गुणवत्ता पर नजर रखने में आसानी होगी।”
प्रेरणा सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img