उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेनो के चार गांवों में सीवर की समस्या होगी दूर

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के अंतर्गत सैनी ,सुनपुरा ,वैदपुरा और सादुल्ला पुर गांव में सीवर की समस्या का स्थाई रूप से हल करने के लिए प्राधिकरण ने कार्य शुरू कर दिया है। इन गांवों को मेन सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। यह कार्य विगत माह से शुरू हो गया है। दिसंबर 2026 में इसे पूरा करने का लक्ष्य है। मेन सीवर लाइन से जुड़ने के बाद इन गांवों में सीवर की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा।
दरअसल, सैनी ,सुनपुरा ,वैदपुरा और सादुल्लापुर गांव से सीवर की समस्या सामने आती रहती है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इसके स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए हैं। परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-दो की तरफ से इन गांवों को 130 मीटर रोड से गुजर रही मेन सीवर लाइन से जोड़ा जा रहा है। वर्क सर्किल दो के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह ने बताया कि इस कार्य की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू करा दिया है। इस पर लगभग 5.37 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह कार्य विगत माह ही शुरू हो गया है और दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
एसीईओ का बयान
”सैनी ,सुनपुरा ,वैदपुरा और सादुल्लापुर की आंतरिक सीवर लाइन को मुख्य सीवर लाइन से जोड़ने देने से गांववासियों को आने वाले समय में बड़ी राहत मिल जाएगी। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद ओवरफ्लो की समस्या खत्म हो जाएगी । इससे न सिर्फ रास्तों पर गंदा पानी भरने की परेशानी खत्म होगी, बल्कि गांव का वातावरण भी अधिक स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक हो सकेगा।”
प्रेरणा सिंह, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img