उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्राहकों का डाटा चुराने के मामले में कंपनीकर्मी पर केस

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-3 स्थित कंपनी की पूर्व महिला कर्मचारी, एक कंपनी और अज्ञात के खिलाफ फेज-1 थाने में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला कर्मचारी पर आरोप है कि उसने वर्ष 2015 से 2024 में ग्राहकों का डाटा चुराकर दूसरी कंपनी को बेचा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड की डिप्टी निदेशक चारू पहुजा ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया कि उनकी कंपनी देशभर में विविध वित्तीय सेवा के क्षेत्र में कार्य करती है। हरियाणा के फरीदाबाद निवासी तृप्ति शर्मा ने उनकी कंपनी में दो नवंबर 2015 को सीनियर बिजनेस मैनेजर फाइनेंशियल प्लानिंग के पद पर नियुक्ति प्राप्त की।

तृप्ति शर्मा को कंपनी के द्वारा ग्राहकों की पहचान संख्या, वित्तीय जानकारी, निवेश, पोर्ट फोलियो समेत गोपनीय डाटा संभालने का कार्य सौंपा गया था। तृप्ति शर्मा ने सात फरवरी 2024 को अचानक त्याग पत्र सौंप दिया। इसके कुछ समय बाद कंपनी ने जांच कराई तो पता चला कि तृप्ति शर्मा ने कंपनी की ई-मेल आईडी से फर्जी तरीके से नए ग्राहकों समेत संवेदनशील ग्राहकों के डाटा को अवैध तरीके से एक्सेस करके स्वयं की जीमेल आईडी पर ट्रांसफर कर लिया था। यह जानकारी कंपनी की आईटी टीम ने जांच के बाद दी। यही नहीं, चार मार्च 2024 को तृप्ति शर्मा ने दूसरी कंपनी में वरिष्ठ सहायक उपाध्यक्ष के पद पर नौकरी प्राप्त कर ली। आरोप लगाया कि तृप्ति शर्मा ने उनकी कंपनी के गोपनीय डाटा को दूसरी कंपनी को ट्रांसफर किया। आरोपी कंपनी उनके डाटा का दुरुपयोग कर रही है। ऐसा करके तृप्ति शर्मा ने कंपनी को 50 लाख रुपये से अधिक की क्षति पहुंचाई है। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img