उत्तर प्रदेश, नोएडा: गर्मी बढ़ते ही धनौरी वेटलैंड सूखा

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र स्थित धनौरी वेटलैंड (आद्रभूमि) गर्मी बढ़ते ही सूख गया। पर्यावरणविद् ने मंगलवार को इसकी लिखित शिकायत वन विभाग, प्राधिकरण और केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय में की। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में भी शिकायत करने की बात कही। वन विभाग ने वेटलैंड में लगभग एक सप्ताह पहले गड्ढा खुदवाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर दी। जिले के खेड़ी भनौता गांव के रहने वाले पर्यावरणविद् विक्रांत तोंगड़ को धनौरी वेटलैंड सूखने की जानकारी मिली थी। इस पर सोमवार को वह वेटलैंड साइट पर पहुंचे तो चारों तरफ सूखा पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों से बातचीत कर जानकारी हासिल की। पर्यावरणविद् ने मौजूदा स्थिति की फोटो खींचकर इसकी लिखित शिकायत की। शिकायती पत्र में कहा गया है कि धनौरी वेटलैंड सारस, किंगफिशर, स्टॉर्क, बगुला और बत्तख समेत विभिन्न प्रकार के पक्षियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है। पिछले कुछ सप्ताह के दौरान यह वेटलैंड सूख गया है। इससे पक्षियों को परेशानी होने के साथ पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। वन विभाग और यमुना प्राधिकरण को लिखे पत्र में वेटलैंड में पानी बहाल करने और इसके पारिस्थितिक संतुलन की रक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया गया।

पर्यावरणविद् का कहना है कि यदि समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई तो एनजीटी का दरवाजा खटखटाया जाएगा। वहीं, यमुना प्राधिकरण द्वारा धनौरी वेटलैंड को संरक्षित करने की तैयारी चल रही है। धनौरी वेटलैंड लगभग 50 एकड़ में फैला है।

नहर में पानी न आने से दिक्कत हुई

जिला वन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा कुछ काम कराने वजह से नहर में पानी नहीं आ पा रहा है। यह समस्या लगभग एक सप्ताह और रहेगी। इसको देखते हुए धनौरी वेटलैंड क्षेत्र में एक सप्ताह पहले गड्ढा खुदवाकर पानी भरवा दिया गया, ताकि पक्षियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। सिंचाई विभाग द्वारा पानी छोड़ते ही समस्या का समाधान हो जाएगा। इससे संबंध में बातचीत हो चुकी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img