Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: एयरपोर्ट में जमीन देने वाले किसानों को मिलेगा 10 हजार करोड़ रुपये का मुआवजा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: एयरपोर्ट में जमीन देने वाले किसानों को मिलेगा 10 हजार करोड़ रुपये का मुआवजा
जेवर में बन रहे नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। एयरपोर्ट के तीसरे और चौथे चरण के भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों की सूची तैयार कर ली गई है।

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। जेवर में बन रहे नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। एयरपोर्ट के तीसरे और चौथे चरण के भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों की सूची तैयार कर ली गई है। इन चरणों में 40,000 किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके तहत 14 गावों की जमीन चिह्नित की गई है। किसानों को मुआवजे के तौर पर 10,000 करोड़ रुपये दिए जाने की योजना बनाई गई है।

जेवर एयरपोर्ट का भूमि अधिग्रहण चार चरणों में किया जाना प्रस्तावित है। पहले चरण में किसानों को 1,800 रुपये प्रति वर्ग मीटर के दर से मुआवजा दिया गया था। अब तीसरे और चौथे चरण में मुआवजे की दर को बढ़ाकर 4,300 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है। इसके अलावा इस चरण में दो नए रनवे और 300 हेक्टेयर जमीन को एमआरओ (Maintenance, Repair and Overhaul) हब के लिए आरक्षित रखा जाएगा। जेवर एयरपोर्ट का निर्माण विश्वस्तरीय मानकों के अनुसार किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा हवाई अड्डा बन जाएगा। यह शिकागो के ओहारे एयरपोर्ट (8 रनवे) और डलास (फोर्ट वर्थ एयरपोर्ट (7 रनवे) के स्तर का होगा। एयरपोर्ट को कार्गो और कमर्शियल उड़ानों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने किया था शिलान्यास
जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास 25 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश और भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उड्डयन क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा। बल्लभगढ़ से जेवर एयरपोर्ट तक 31 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का निर्माण भी परियोजना का हिस्सा है। जो यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें