Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश, नोएडा: एसीईओ ने चारमूर्ति चौक और शाहबेरी रोड का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: एसीईओ ने चारमूर्ति चौक और शाहबेरी रोड का लिया जायजा
-चार मूर्ति चौक पर अंडरपास का निर्माण तेज करने के निर्देश

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बृहस्पतिवार को ग्रेनो वेस्ट स्थित चार मूर्ति चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास और शाहबेरी रोड के चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। एसीईओ ने अंडरपास का कार्य तेज करने और शाहबेरी रोड के चौड़ीकरण का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
एसीईओ प्रेरणा सिंह ने सबसे पहले चार मूर्ति चौक पर अंडरपास का जायजा लिया। एसीईओ ने अंडरपास के कार्य की अब तक की प्रगति पर जानकारी प्राप्त की। यह अंडरपास 60 मीटर रोड के पैरलल बन रहा है। उन्होंने गोलचक्कर के दोनों तरफ कार्य को शुरू कराने के लिए सीवर लाइनें और पेड़ों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य शुरू करने में कोई बाधा उत्पन्न न हो। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कार्य तय समय पर पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने ओएसडी अभिषेक पाठक को मौके पर जाकर उद्यान से जुड़े कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए। ओएसडी ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर उद्यान से जुड़े कार्यों का जायजा लिया और टीम को आवश्यक निर्देश भी दिए। इसके बाद एसीईओ ने गौड़ सिटी से चार मूर्ति की तरफ जाने पर संकरी पुलिया को चौड़ा करने की अनुमति दे दी है। इस पुलिया पर ट्रैफिक जाम लग रहा है। उन्होंने इस काम को भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाया जा सके। चार मूर्ति चौक पर अंडरपास के बन जाने से नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच रोजाना सफर करने वालों को राहत मिल जाएगी। इसके बाद एसीईओ न शाहबेरी रोड पर चल रहे काम को भी देखा। शाहबेरी रोड के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। दो सप्ताह में इसका कार्य पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि एसीईओ ने कार्य को दो सप्ताह से भी कम समय में पूरा करने का लक्ष्य दिया है। शाहबेरी रोड के चौड़ीकरण से गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा और नोएडा के बीच आवाजाही करने वालों को बड़ी राहत मिल जाएगी। एसीईओ के निरीक्षण के दौरान वर्क सर्किल प्रभारी प्रभात शंकर और प्रबंधक नितीश कुमार भी मौजूद रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें