उत्तर प्रदेश, नोएडा: एसी कंप्रेशर फटने से फ्लैट में लगी आग

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर 36 के ब्लॉक C2 में आग लग गई। सबसे पहले घर में लगे AC में बहुत तेजी से ब्लास्ट हुआ और फिर धीरे-धीरे आग पूरे घर में फैल गई। सूचना पाकर फायर विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। रात 12:30 बजे लगी आग की घटना के बाद मालिक मनीष अरोड़ा ने पुलिस को सूचना दी। फायर की गाड़ी ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरीके से काबू पा लिया है। जांच में पता चला है कि आग घर में लगे AC से लगी थी, जिसको पूरी तरीके से बुझा दिया गया है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

गनीमत रही कि जिस दौरान कमरे में आग लगी, उस दौरान कमरे के अंदर कोई नहीं था। यदि कोई होता तो घटना और बड़ी हो सकती थी। फायर विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो घर के लोग बेहद डरे हुए थे और आग लगने के बाद चीख पुकार मची थी। फायर की टीम में सभी का हौसला बढ़ाया और थोड़ी देर में ही आग पर बुरी तरीके से काबू पा लिया। रात सेक्टर 36 के ब्लॉक C2 में जब मकान मालिक मनीष अरोड़ा के घर में आग लगी तो उनको विश्वास नहीं था कि इतनी जल्दी फायर विभाग की गाड़ी मौके पर आ जाएगी और समय रहते आग पर काबू पा लिया जाएगा। आग बुझने के बाद उन्होंने कहा कि जब आग लगी तो तेजी से बम जैसा धमाका हुआ ऐसा लगा जैसे बहुत तेजी से ब्लास्ट हुआ है।

लगातार हो रही आग लगने की घटना

नोएडा में आए दिन आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। कुछ दिन पहले ही मेट्रो अस्पताल में आग लग गई थी। इसके अलावा सुमित्रा अस्पताल में भी आग लगने की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही आग लगने की घटनाओं ने लोगों की एहसास करा दिया है कि इन दिनों भीषण गर्मी हो रही है।

नीना गुप्ता और रघुबीर यादव 1982 के बाद से धूम मचा रहे हैं, पंचायत से मंजू देवी और प्रधान जी की पुरानी तस्वीर वायरल हुई

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img