अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ESIC का नया मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनाया जाएगा। यमुना अथॉरिटी के मुताबिक, कर्मचारी राज्य बीमा निगम का यह मेडिकल कॉलेज सेक्टर 11 में बनेगा। इसके लिए अथॉरिटी 100 एकड़ जमीन देगा। बताया जा रहा है कि 28 मार्च को होने वाली बोर्ड बैठक में इस योजना पर मुहर लग जाएगी।
ग्रेटर नोएडा में ESIC के नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल को लेकर 28 मार्च को एमओयू होने की संभावना है। इसे लेकर अथॉरिटी के सामने औपचारिक मंजूरी के लिए प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। मेडिकल कॉलेज अस्पताल बन जाने से लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। सिर्फ दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में 56.6 लाख लोग ईएसआईसी से जुड़े हैं।
100 एकड़ जमीन के लिए ग्रामीणों से मिली सहमति
यमुना अथॉरिटी सीईओ अरुण वीर सिंह ने भूमि आवंटन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण ने सेक्टर 11 में ईएसआईसी को 100 एकड़ भूमि नि:शुल्क आवंटित करने का फैसला किया है। सीईओ ने कहा कि प्राधिकरण ने पहले ही स्थानीय ग्रामीणों की सहमति ले ली है, जिनकी जमीन इस सेक्टर के लिए अधिग्रहित होगी।
औद्योगिक इकाई के चलते बढ़ रही आबादी
नोएडा में कर्मचारी राज्य बीमा निगम का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है। लेकिन बढ़ती आबादी को देखते हुए आगे के लिए यह काफी नहीं है। भविष्य को देखते हुए नोएडा, ग्रेटर नोएडा में लगातार औद्योगिक इकाई संचालित होने जा रही है। इससे यहां कर्मचारियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
मेडिकल एजुकेशन के लिए बेहतरीन कदम
उस सभी को मेडिकल फैसिलिटी उपलब्ध कराने के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम की यह पहल बेहतर साबित होगी। वहीं, दूसरी तरफ मेडिकल एजुकेशन के लिए भी यह एक बेहतरीन कदम है।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ


