Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: डिजिटल अरेस्ट करने वाले 2 लोग अरेस्ट

उत्तर प्रदेश, नोएडा: डिजिटल अरेस्ट करने वाले 2 लोग अरेस्ट
नोएडा में डिजिटल अरेस्ट कर दो करोड़ 39 लाख 16 हजार रुपए की ठगी के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अमर सैनी
नोएडा। नोएडा में डिजिटल अरेस्ट कर दो करोड़ 39 लाख 16 हजार रुपए की ठगी के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मुकेश सक्सेना व अनीस अहमद हुई है। इन दोनों को मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है दोनों सिविल लाइन मुरादाबाद के रहने वाले है।

डीसीपी साइबर प्रीति यादव ने बताया कि 18 मार्च 2025 को थाना साइबर सेल में शिकायत मिली कि एक व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर उसे मानव तस्करी के नाम पर डराकर 2,39,16,700 रुपए की धोखाधड़ी की गयी।शिकायत मिलते ही संबंधित बैंक खातों को तत्काल फ्रीज कराया गया। मुकेश सक्सेना ने पूछताछ मे बताया गया कि वह जनपद मुरादाबाद में अकाउंट का कार्य करता हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसका संपर्क अनीस अहमद से हुआ। करंट बैंक खाता ठगों को उपलब्ध करवाकर उनसे कमीशन लेता है।
18 लाख रुपए हुए थे ट्रांसफर
इसी क्रम में मुकेश सक्सेना के खाते में भी डिजिटल अरेस्ट किए गए पीड़ित के खाते से 18 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे। जिसको निकालकर इन लोगों ने आपस में बांट लिया। इनके और साथियों की तलाश की जा रही है।डीसीपी ने बताया कि इस मामले में धोखाधड़ी की 6,72,237 रुपए फ्रीज कराए जा चुके है। जिसे रिफंड किया जाएगा।

दोनों के खातों से संबंधित 33 शिकायत
पकड़े गए आरोपी अनीस अहमद के बैंक खाते से अब तक 12 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का होना पाया गया।जिसके अंतर्गत एनसीआरपी पोर्टल पर कुल 15 शिकायत जिसमें दिल्ली में एक, झारखंड एक, महाराष्ट्र और पंजाब में एक-एक , राजस्थान में दो , तमिलनाडु में छह तेलंगाना में तीन शिकायत दर्ज है। इसी तरह मुकेश सक्सेना के बैंक खाते से संबंधित 2 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की जा चुकी है। जिसके अंतर्गत पोर्टल 18 शिकायत मिली।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें