उत्तर प्रदेश, नोएडा: देवला में अवैध निर्माण पर चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुल्डोजर

अमर सैनी 

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम देवला में अधिसूचित एरिया पर अतिक्रमण के खिलाफ बृहस्पतिवार को बुल्डोजर चलाया। प्राधिकरण ने करीब 6 हजार वर्ग मीटर जमीन को खाली करा लिया है। प्राधिकरण ने तीन फार्म हाउस और कई अवैध प्लॉट के फाउंडेशन को ध्वस्त कर दिया। कालोनाइजर इस जमीन पर फार्म हाउस और अवैध प्लॉटिंग करने की कोशिश कर रहे थे।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, जिस पर अमल करते हुए प्राधिकरण की टीम अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की टीम ने देवला में अतिक्रमण के खिलाफ जोरदार कार्रवाई की। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि प्राधिकरण के वर्क सर्कल तीन के अंतर्गत ग्राम देवला के खसरा संख्या 472 की जमीन प्राधिकरण की अधिसूचित एरिया में है। कालोनाइजर लगभग 06 हजार वर्ग मीटर जमीन पर 3 फार्म हाउस और 100 मीटर के 6 और 200 मीटर के 4 प्लॉट काटकर अवैध निर्माण कर जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। कालोनाइजरों ने इन प्लॉटों पर अवैध निर्माण करते हुए फाउंडेशन भी तैयार कर ली थी। अतिक्रमण हटाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से कई बार नोटिस जारी की गई, लेकिन कालोनाइजर ने अवैध निर्माण को नहीं तोड़ा, जिसके चलते बृहस्पतिवार को महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह के नेतृत्व में सभी वर्क सर्किल प्रभारी, भूलेख विभाग और नोएडा पुलिस के 250 से अधिक स्टाफ मौके पर पहुंचे और 6 जेसीबी और ट्रिपर के जरिए करीब दो घंटे की कार्रवाई कर अवैध निर्माण को ढहा दिया। करीब 06 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया। मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब 12 करोड़ रुपये होने का आकलन है। जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने कहा है कि देवला प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में है। जिन लोगों ने यहां की जमीन पर कब्जा कर रखा है वे खुद से अवैध निर्माण को तोड़कर जमीन खाली कर दें। अन्यथा प्राधिकरण अवैध निर्माण को तोड़ने के साथ ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेगा। अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस अभियान में तहसीलदार सचेंद्र सिंह, वर्क सर्किल 3 के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर, वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम, वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव, वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह और वरिष्ठ प्रबंधक रतिक सहित भारी तादात में अधिकारी-कर्मचारीगण व सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित में अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने जनमानस से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।

प्रेरणा सिंह, एसीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img