उत्तर प्रदेश, नोएडा: डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेल और लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के दादरी पुलिस ने ‘ग्राइंडर गे डेटिंग ऐप’ से लोगों को फंसाकर रुपए ऐंठने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध हथियार और एक आईफोन बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे ग्राइंडर गे ऐप के जरिए समलैंगिक पुरुषों को मिलने के बहाने बुलाते थे। फिर उन्हें अवैध हथियार दिखाकर डराते और उनके मोबाइल से यूपीआई ट्रांजैक्शन के ज़रिए पैसे ऐंठते थे।

पुलिस के अनुसार, 17 अप्रैल को इस गैंग ने एक व्यक्ति को स्टेलर जिमखाना सोसाइटी (नॉलेज पार्क) के पास से अपनी कार में बैठाया और अवैध हथियार दिखाकर धमकाया। इसके बाद उससे 79,000 रुपये बार यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर करवाए। इस रकम से आरोपियों ने एक काले रंग का आईफोन 15 प्रो (कीमत 64,000) खरीदा और 15,000 नकद रखा। इसके अलावा, पीड़ित से 24,500 एक कैफे के बार कोड पर ट्रांसफर करवाकर बाद में नकद निकाल लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने हापुड़ में भी इसी तरह की एक वारदात को अंजाम दिया, जिसमें 25,000 रुपए और एक सोने की चेन लूटी गई थी। पुलिस को शक है कि इनसे जुड़ी और भी वारदातें हो सकती हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

चारों आरोपियों का पहले भी केस दर्ज
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान एस्कोर्ट कॉलोनी, दादरी निवासी दक्ष उर्फ कप्तान; ग्राम गढ़ी, दादरी निवासी भूपेन्द्र उर्फ भूप्पी; ग्राम धतूरी, सलेमपुर (बुलंदशहर) निवासी और वर्तमान में सूरज विहार कॉलोनी, दादरी में रहने वाले जय राघव; तथा मोहल्ला न्यादरगंज, दादरी निवासी हनी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त दक्ष के पास से एक तमंचा (.315 बोर), भूपेन्द्र और जय राघव के पास से दो अवैध चाकू और घटना से जुड़ा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। चारों आरोपियों पर पहले भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें शस्त्र अधिनियम, लूटपाट, चोरी और धमकाने जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। थाना दादरी पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को साइबर निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस सफलता के लिए सराहा है और अन्य संभावित पीड़ितों से आगे आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img