Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: बिजली उपकेंद्रों पर फीडर मैनेजर तैनात होंगे

उत्तर प्रदेश, नोएडा: बिजली उपकेंद्रों पर फीडर मैनेजर तैनात होंगे
जिले में बिजली उपकेंद्रों पर लगे फीडरों पर फीडर मैनेजर तैनात होंगे।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।जिले में बिजली उपकेंद्रों पर लगे फीडरों पर फीडर मैनेजर तैनात होंगे। इसके लिए पावर कॉरपोरेशन के चैयरमेन ने आदेश जारी किए हैं। फीडर मैनेजर की जिम्मेदारी यह देखना होगा कि फीडर से कितनी बिजली गई और कितनी बिजली के बिल तैयार हुए। उपभोक्ताओं को बिल मिल रहे हैं या नहीं। कहीं गलत बिल तो नहीं मिल रहे। फीडर क्षेत्र के उपभोक्ताओं के साथ नियमित संवाद भी बनाए रखेगा। फीडर मैनेजर क्षेत्र के उपभोक्ताओं के बिल जमा कराने का कार्य भी करेंगे। जिले के विद्युत निगम के अधिकारियों ने चेयरमैन के आदेश के बाद फीडर मैनेजर तैनात कर उनकी जिम्मेदारी तय कर दी है।

इनके कार्यों की निगरानी क्षेत्र के जेई और एसडीओ रखेंगे। इसी तरह जेई और एसडीओ के कार्यों की निगरानी अधीशासी अभियंताओं के जिम्मे होगी। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार जिले में विद्युत निगम के 106 बिजली उपकेंद्र है। इन उपभोक्ताओं पर करीब 810 फीडर लगे हैं। इसमें सर्किल वन में 357 फीडर और सर्किल-टू में 453 फीडर हैं। इन बिजली फीडर पर फीडर मैनेजर तैनात कर दिए हैं। कर्मचारियों की संख्या कम होने की वजह से एक व्यक्ति को एक से दो या दो से तीन फीडर का मैनेजर भी तैनात किया गया है। —- वर्जन पावर कॉरपोरेशन के उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद सभी फीडर पर फीडर मैनेजर तैनात कर दिए गए हैं। उन्हें अधिकार और कर्तव्यों के बारे में सूचित कर दिया गया है, ताकि कार्य में किसी तरह की लापरवाही बरती न जा सके। -विवेक कुमार पटेल, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें