उत्तर प्रदेश, नोएडा: बिजली बिल न भरने पर ऐप से कनेक्शन कटेगा

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। विद्युत निगम के अधिकारी अब ऐप की मदद से बिजली आपूर्ति पर निगरानी रख सकेंगे। साथ ही बिजली का बिल न भरने पर बकायेदारों के कनेक्शन भी काट सकेंगे। अभी इसे लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण सफल होने के बाद ऐप की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। अभियंताओं के पद के हिसाब से ऐप की सुविधा दी जाएगी। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार शहर के बिजली ढांचे को दुरुस्त करने के साथ सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किया जा रहा है। ऐप विभाग के अधिकारियों को डाउनलोड कराए जा रहे हैं। इस ऐप पर संबंधित क्षेत्र के अभियंताओं के पद के अनुसार डाटा होगा। इसमें आसानी से निगरानी रखी जा सकेगी कि क्षेत्र में कितने उपभोक्ता हैं। कितने उपभोक्ता समय पर बिजली का बिल जमा कर रहे हैं और कितनों ने बिल जमा नहीं किया। यह भी देख सकेंगे कि किन-किन उपभोक्ताओं ने अंतिम बार कब बिल जमा किया। अगर कोई उपभोक्ता बिल जमा नहीं करता है तो ऐप के माध्यम से ही कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए उपभोक्ताओं के घर पर नए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। ऐप स्मार्ट मीटर से जुड़ा होगा।

पद के हिसाब से अभियंता एप का कर सकेंगे इस्तेमाल

विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार जेई के मोबाइल में उसके ही क्षेत्र के उपभोक्ताओं की सभी सूचनाएं होंगी। इसी तरह संबंधित क्षेत्र के एसडीओ, अधीशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता के मोबाइल में डाटा डाउनलोड रहेगा। विद्युत निगम के उच्चाधिाकरी अपने अधीनस्थ अभियंताओं की कार्रवाई पर निगरानी रख सकेंगे। जरूरत पड़ने पर स्वयं भी कार्रवाई कर सकेंगे।

विद्युत निगम में नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा। ऐप का प्रशिक्षण चल रहा है। इसके सफल होने के बाद ऐप से कार्रवाई करनी शुरू कर दी जाएगी।

-हरीश बंसल, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img