उत्तर प्रदेश, नोएडा: भूखंड योजना की आवेदन प्रक्रिया शुरू

अमर सैनी 
उत्तर प्रदेश, नोएडा। यमुना प्राधिकरण की अलग-अलग श्रेणी के भूखंडों की योजनाओं में गुरुवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि सेक्टर-28 और 29 में सात भूखंड पर होटल के लिए योजना शुरू हुई है। यहां पर होटल बना सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि छह जून होगी और 16 जुलाई को ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन होगा। सेक्टर-20 और 22डी में दो भूखंडों की फ्यूल फीलिंग स्टेशन की योजना शुरू की गई है। आवेदन छह जून तक होंगे, जबकि ई-नीलामी प्रक्रिया तीन जुलाई को होगी। व्यावसायिक फुटप्रिंट के लिए सेक्टर-22ए में छह भूखंडों की योजना में छह जून तक आवेदन कर सकेंगे।

इसके लिए ई-नीलामी प्रक्रिया नौ जुलाई को होगी। सेक्टर-22डी में प्राधिकरण की निर्मित दुकानें हैं। इनमें तीन दुकानें भूतल और दो प्रथम तल पर हैं। योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि छह जून है, जबकि ई-नीलामी प्रक्रिया 27 जून को होगी। इसके अलावा औद्योगिक भूखंड योजना में 8000 वर्गमीटर से कम क्षेत्रफल के 50 भूखंड शामिल हैं। इनमें टॉय पार्क के लिए दो, अपैरल पार्क के लिए 10, हस्तशिल्प पार्क के लिए पांच और एमएसएई व सामान्य औद्योगिक इकाई के लिए 33 भूखंड हैं, जबकि इसके अलावा 8000 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में पांच भूखंडों की योजना शुरू हुई है। जिसमें टॉय पार्क के दो और अपेरल का एक और एमएसएमई व सामान्य औद्योगिक इकाई के लिए दो भूखंड शामिल हैं। योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई निर्धारित है और ई-नीलामी प्रक्रिया 10 जुलाई 2025 को पूरी होगी।

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img