उत्तर प्रदेश, नोएडा: भविष्य के लिए नवाचार पर चर्चा

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। गुरुवार को सम्मेलन के पहले दिन सम्मेलन में प्रबंधन, प्रौद्योगिकी एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विकसित भारत 2047 के अंतर्गत सशक्त परिवर्तन के माध्यम से भविष्य के लिए नवाचार पर विशेष चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि एनटीपीसी पावर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की कार्यकारी निदेशक रचना सिंह भाल रही। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में कौशल विकास और नवाचार ही सफलता की कुंजी हैं। भारत तेजी से डिजिटल और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए हमें सशक्त परिवर्तन को अपनाना होगा और प्रबंधन, तकनीकी नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना होगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि आर्या एज के सीनियर जनरल मैनेजर जोगिंदर रल्हन, पीएमओ एवं गृह मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार नादिया जौघी ने अपने विचार प्रकट किए।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img