Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: भाई ने हथोड़ा मारकर बहन को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश, नोएडा: भाई ने हथोड़ा मारकर बहन को उतारा मौत के घाट
थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत 28 वर्षीय शिप्रा पुत्री मुकेश सूरजपुर में रहती है। रविवार को किसी बात पर उसका अपने 25 वर्षीय भाई शुभम से विवाद हो गया

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र भाई ने हथौड़ा मारकर बहन की हत्या कर दी। आरोपी ने बीच-बचाव करने आई मां को भी हथौड़ा मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घटना के आरोपी भाई को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत 28 वर्षीय शिप्रा पुत्री मुकेश सूरजपुर में रहती है। रविवार को किसी बात पर उसका अपने 25 वर्षीय भाई शुभम से विवाद हो गया। इस दौरान शुभम ने शिप्रा को हथौडा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। शिप्रा की माता विनिता गर्ग जब अपनी पुत्री को बचाने आयी तो आरोपी द्वारा अपनी माता को भी घायल कर दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा महिला व उसकी माता को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया था जहां उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गयी है तथा माता उपचाराधीन है। थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी भाई को हिरासत में लेकर जांच व अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें