उत्तर प्रदेश, नोएडा: बस में घुसकर परिचालक पर लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में सीएनजी पंप कासना के सामने तीन युवकों ने एक निजी बस के अंदर घुसकर परिचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने लोहे की रॉड से परिचालक को जमकर पीटा और मरा समझकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। अब पीड़ित के बेटे ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
बुलंदशहर के करीमनगर निवासी आकाश कुमार ने मामला दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि उसके पिता सतीश कुमार एक निजी बस पर परिचालक हैं। सात जुलाई की रात वो कासना स्थित सीएनजी पंप के पास बस लगाकर उसमें सो रहे थे। आरोप है कि देर रात करीब 12:40 बजे तीन युवक बस में घुस आए और सोते समय रॉड से हमला कर दिया। हमले में उनको गहरी चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने उनको बस से उतरते हुए देख लिया। लोगों ने उसके पिता को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। उनके पैर और हाथ की हड्डी कई जगह से टूट गई है। पीड़ित के बेटे ने बुलंदशहर के बरवंतपुर गुलावठी निवासी परिक्षित व दीपक और एक अज्ञात के खिलाफ बीटा-2 कोतवाली में शिकायत दी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि अभी हमले का कारण नहीं पता चल सका है। आरोपी भी अन्य बसों के चालक व परिचालक है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img