उत्तर प्रदेश, नोएडा: अवैध हथियारों के साथ दो बदमाश पकड़े

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को सफलता मिली है। जेवर कोतवाली पुलिस ने रविवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर थोरा गांव के पास यमुना एक्सप्रेसवे से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपी बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के सरावा गांव के रहने वाले हैं। पहला आरोपी जाहिद का बेटा दानिश है। दूसरा आरोपी असलम का बेटा अब्दुल है।

तलाशी के दौरान दानिश से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अब्दुल से भी एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस मिला। आरोपियों के पास से एक बोलेरो पिकअप गाड़ी भी जब्त की गई। पुलिस ने गाड़ी को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है।

जेवर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह के अनुसार, आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है। दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img