Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: औद्योगिक भूखंड लेने का चार अगस्त तक मौका

उत्तर प्रदेश, नोएडा: औद्योगिक भूखंड लेने का चार अगस्त तक मौका
नोएडा प्राधिकरण ने फेज एक और दो में 12 औद्योगिक भूखंडों की योजना लॉन्च की।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा प्राधिकरण ने फेज एक और दो में 12 औद्योगिक भूखंडों की योजना लॉन्च की। इस योजना में चार अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। ये सभी भूखंड आठ हजार वर्ग मीटर से कम क्षेत्रफल के हैं। इनका आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि फेज वन के अंतर्गत शहर में सेक्टर-1 से 11 तक क्षेत्र आता है। ऐसे में औद्योगिक भूखंड योजना में सेक्टर-7, 8 और 10 के पांच भूखंड शामिल किए गए हैं।

इस योजना में सेक्टर-7 के डी ब्लॉक, सेक्टर-8 के एफ ब्लॉक और सेक्टर-10 के बी ब्लॉक में खाली भूखंड का आवंटन किया जाएगा। ये भूखंड 112 से लेकर 1178 वर्ग मीटर तक के हैं। अधिकारियों ने बताया कि फेज टू में बड़े आकार के भूखंड शामिल किए गए हैं। ये सभी सात भूखंड सेक्टर-80 और 162 में हैं। इन दोनों सेक्टर में सबसे छोटा भूखंड 450 वर्ग मीटर का है। जबकि सबसे अधिक दो भूखंड 7430 वर्ग मीटर के हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना में आवदेन करते समय 29500 रुपये प्रोसेसिंग और भूखंड की कीमत की 10 प्रतिशत राशि देनी होगी। ई-नीलामी के समय रिजर्व प्राइज से अधिक बोली लगानी होगी। जो सबसे ऊंची बोली लगाएगा, भूखंड उसे आवंटित कर दिया जाएगा। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने निर्णय हुआ था कि आठ हजार वर्ग मीटर तक के भूखंड का आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा। इससे बड़े आकार के भूखंड का आवंटन साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें