Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

उत्तर प्रदेश, नोएडा: अब नई कंपनी करेगी नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे रखरखाव

उत्तर प्रदेश, नोएडा: अब नई कंपनी करेगी नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे रखरखाव
नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे दोनों शहर की दूरी ही कम नहीं करता, बल्कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सीधी कनेक्टिवटी भी है

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे दोनों शहर की दूरी ही कम नहीं करता, बल्कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सीधी कनेक्टिवटी भी है। प्रदेश का शो विंडो होने नाते शहर दिल्ली से आगरा, लखनऊ तक सीधे जोड़ता है। यहां से रोजाना 10 लाख वाहनों का आवागमन होता है, जिसमें अधिकांश विदेशी प्रतिनिधि एक्सप्रेस-वे के रास्ते आने जाने का अधिक प्रयोग करते हैं। इसका सुंदरीकरण प्रदेश की छवि को दर्शाता है, लेकिन उद्यान विभाग में तैनात अधिकारी इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं।

प्राधिकरण सीईओ डॉ. लोकेश एम ने सिविल विभाग को निर्देशित किया है कि नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेसवे व कालिंदीकुंज तक सड़क का रखरखाव व सुंदरीकरण करने के लिए नई कंपनी चयन को रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया जाए, जिससे नई कंपनी का चयन हो सके। इस समस्या का स्थाई हल निकल सके। चयनित कंपनी को नोएडा में 22.5 किमी लंबे नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे दोनों तरफ उद्यान संबंधित सुंदरीकरण का काम करना होगा। कंपनी को यह कार्य एक साल के लिए अवार्ड किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने पर इसे नवीनीकरण किया जाएगा। अन्यथा दोबारा से आरएफपी जारी की जाएगी।

बार-बार विफल हुआ उद्यान विभाग
इससे पहले यह काम नोएडा प्राधिकरण का उद्यान विभाग विभाग कर रहा था लेकिन बार-बार निरीक्षण और निर्देशित करने के बाद भी उद्यान विभाग इस एक्सप्रेस-वे के सुंदरीकरण का काम ठीक से नहीं कर पा रहा है। वजह यह भी है इस एक्सप्रेस-वे पर कहीं पेड़ सूख रहे हैं तो कहीं गमले टूट जाते हैं। ऐसे में जिस कंपनी का चयन किया जाएगा वह सुंदरीकरण से संबंधित पूरा काम करेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें