उत्तर प्रदेश, नोएडा: आगरा-हाथरस के लिए कार्ययोजना बनना शुरू

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। यमुना विकास प्राधिकरण मथुरा और अलीगढ़ के बाद फेज-3 के तहत आगरा और हाथरस के विकास के लिए जोनल प्लान (कार्ययोजना) को तैयार कराना शुरू कर दिया। इसके लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके बाद हाथरस और आगरा का मास्टर प्लान तैयार होगा। यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2031 फेज-2 को मंजूरी मिल चुकी है। मथुरा और अलीगढ़ का जोनल मास्टर प्लान भी तैयार हो चुका है। दोनों शहरों को विकसित करने के लिए पूरा खाका शासन को भेजा गया है। इसके बाद इन शहरों की भूमि को अधिग्रहीत करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा चुकी है। प्राधिकरण ने मथुरा में हेरीटेज सिटी और अलीगढ़ में लॉजिक्टिक पार्क विकसित करने की तैयारी की है। इनकी डीपीआर भी तैयार है। अब इनके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। जल्द ही इन परियोजनाओं को विकसित करने के लिए एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। इसके अलावा हाथरस और आगरा का जोनल मास्टर प्लान शुरू कराने के लिए अप्रैल से सर्वे शुरू होने की उम्मीद है। हाथरस के 358 गांवों की जमीन पर विकास का खाका खिंचेगा। वहीं आगरा के लगभग 58 गांवों की जमीन पर नया शहर बसाया जाएगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img