Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया जाएगा नववर्ष 2026, डीआईजी ने जारी किए निर्देश

Meerut/Hapur : मेरठ परिक्षेत्र में नववर्ष 2026 के अवसर पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा हुड़दंग, अवैध पार्टियों, शराब के दुरुपयोग एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम को लेकर डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारियों को कड़े एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

डीआईजी ने निर्देश दिए हैं कि सभी थाने NEW YEAR 2026 के लिए अपना ड्यूटी चार्ट बना लें और पर्याप्त संख्या में नाइट ड्यूटी रखें। प्रमुख स्थलों का राजपत्रित अधिकारी स्वयं भ्रमण कर लें और कोई नई परंपरा ना डाली जाए।

नव वर्ष की आड़ में किसी को भी बिना लाइसेंस के पार्टी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, अन्यथा शराब पीकर झगड़े होने और गोलीबारी आदि से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्राधिकारी सुनिश्चित करें कि चौकीस्तर पर सांठगांठ करके कोई अनाधिकृत रूप से कोई पार्टी ऑर्गेनाइज ना करे, ना ही कोई नियम विरुद्ध अनुमति जारी करें। इसके लिए सभी थानों और चैकियों को भलीभांति ब्रीफ करें।

जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों की प्रकृति/आयोजन के स्तर की समीक्षा करने के पश्चात ही अनुमति प्रदान की जाएं। आबकारी विभाग द्वारा जारी लाइसेंसों की अद्यतन सूची प्राप्त कर ली जाये तथा सूची से इतर कहीं भी शराब की बिक्री, भंडारण अथवा व्यवसायिक वितरण न होने दिया जाये।

सोशल मीडिया के माध्यम से निरंतर मॉनिटरिंग की जाए एवं किसी भी अफवाह के फैलने पर तत्काल उसका खंडन किया जाए। यातायात पुलिस द्वारा अलग से ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जाये। सभी प्रमुख मार्गों, चौराहों, तिराहों, कटों व पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त यातायात कर्मी तैनात किये जाएं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें