राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में नेत्रपाल हत्याकांड का खुलासा 3200 रुपए के लेनदेन में हुई थी हत्या

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर: खुर्जा कोतवाली पुलिस ने नेत्रपाल हत्याकांड का शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। यह हत्या महज 3200 रुपए के लेनदेन को लेकर हुई थी। पुलिस ने मृतक के दोस्त रविंद्र को गिरफ्तार किया है, जिसने ईंटों से कुचलकर नेत्रपाल की हत्या की थी।

एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि बुलंदशहर के खुर्जा में जंक्शन रोड स्थित मैना मौजपुर गांव के पास श्मशान घाट में 18 अक्टूबर को यह वारदात हुई थी। आरोपी रविंद्र और मृतक नेत्रपाल ने हत्या से पहले श्मशान घाट में बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान 3200 रुपए के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर रविंद्र ने नेत्रपाल को ईंटों से कुचलकर मार डाला।

पुलिस ने आरोपी को खुर्जा स्थित पुराना जीटी रोड से गिरफ्तार किया और हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट भी बरामद कर ली है। पुलिस पूछताछ में आरोपी रविंद्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। नेत्रपाल जेवर कोतवाली क्षेत्र का निवासी था और पेशे से पेंटर था। एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button