उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दो बच्चों की मां 19 वर्षीय प्रेमी के साथ फरार

Hapur News : हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दो बच्चों की मां अपने 19 वर्षीय प्रेमी के साथ घर में रखी 80 हजार की नगदी और सोने-चांदी के आभूषणों को लेकर फरार हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी प्रेमी-प्रेमिका का पता नहीं लगने पर मंगलवार को पीड़ित पति अपने दोनों बच्चों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई है।

पीड़ित पति ने बताया कि 18 वर्ष पूर्व उसकी शादी मेरठ के मल्लयाना फाटक निवासी युवती से हुई थी। वर्तमान में उसका बड़ा पुत्र दस वर्षीय और छोटी पुत्री आठ वर्षीय है। उसकी पत्नी के मोहल्ले में रहने वाले 19 वर्षीय युवक से अवैध संबंध हो गए थे। 11 अगस्त 2025 को आरोपी उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। जब पीड़ित को इस घटना की जानकारी हुई तो उसने मोहल्ले के लोगों और रिश्तेदारों की मदद से पत्नी को वापस घर बुला लिया था।

02 अक्टूबर को वह अपने काम पर गया हुआ था। जब वह घर लौटकर आया तो उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो चुकी थी। पत्नी घर में रखे 80 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात भी लेकर गई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पत्नी को सकुशल बरामद करने और आरोपी प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं ¹।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img