उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद, मौत से मचा कोहराम

Hapur News : हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी में 48 वर्षीय संजय सिंह की बीच-बचाव करते समय मारपीट हो गई। इसके बाद वह अपने घर चले गए लेकिन अचानक पीड़ित की तबियत खराब हो गई और अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। वही मारपीट करने वाला आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या था मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, संजय सिंह गांव में परचून की दुकान चलाते थे, जबकि उनके भाई सुंदर सिंह मिठाई की दुकान करते हैं। बुधवार सुबह सुंदर की दुकान पर गांव का ही एक पड़ोसी युवक पहुंचा और किसी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। इस पर सुंदर के बेटे सचिन ने आपत्ति जताई और उसे गाली देने से मना किया। बात इतनी बढ़ गई कि युवक ने सचिन से हाथापाई शुरू कर दी। मारपीट देख संजय मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। इसी दौरान आरोपी युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और संजय व सचिन पर हमला कर दिया।

संजय की मौत के बाद परिवार में कोहराम

मारपीट में संजय से घायल हो गए। लोगों ने मौके पर मामले को शांत कर दिया। मगर अचानक संजय की अचानक हालात बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजय की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव का माहौल गमगीन हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद आरोपी युवक व उसके साथी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img