Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभाNoida Authority Action: शफीपुर के डूब क्षेत्र में 8 हजार वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, नोएडा प्राधिकरण का बड़ा अभियानHaryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर, कई घायल

Hapur News : हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर पर एक निजी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बस और ट्रक के चालक व परिचालक वाहन में फंस गए। सूचना मिलने पर हाफिजपुर पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।

घायलों में ट्रक चालक तुलसार सिंह (पुत्र पच्चू सिंह, निवासी बदनोर, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान) के हाथ में गंभीर चोटें आईं। बस चालक मोहम्मद रफीक (पुत्र कासिम, निवासी जयपुर) और बस परिचालक के पैरों में चोटें लगीं। बस में सवार यात्री शुभम (पुत्र रमेश, निवासी जयपुर, राजस्थान) और रविंद्र सिंह जाला (पुत्र आनंद सिंह जाला, निवासी महिपालपुर) को मामूली चोटें आईं।

पुलिस के मुताबिक, सभी घायलों को राहत दल की सहायता से एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल दस्तौई रोड भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस दुर्घटना के कारण फ्लाईओवर पर रखा प्लाईवुड सड़क पर बिखर गया और एक बिजली का खंभा टूटकर गिर गया, जिससे यातायात बाधित हो गया था।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों और सड़क पर बिखरे प्लाईवुड को हटवाया। टूटे बिजली के खंभे को किनारे कर हाईवे पर यातायात बहाल किया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें