Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : मथुरा में अहोई अष्टमी मेले में बड़ी लापरवाही, हजारों की भीड़ में घुसा आवारा साँड़, मचा हड़कंप

Mathura News (सौरभ) : मथुरा के प्रसिद्ध राधाकुंड में अहोई अष्टमी के पावन अवसर पर देर रात हुए मध्यरात्रि स्नान के दौरान प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आई है। संतान प्राप्ति की कामना लिए देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अचानक एक आवारा साँड़ घुस गया, जिससे मेला क्षेत्र में जबरदस्त दहशत और अफरा-तफरी मच गई।

सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बताया जा रहा है कि साँड़ को बेतहाशा भागते देख लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालाँकि, स्थानीय लोगों और कुछ पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से साँड़ को बाहर निकाला गया, जिससे राधाकुंड मेले के दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

गंभीर कोताही

यह घटना गोवर्धन पुलिस, प्रशासन और नगर पंचायत की गंभीर कोताही को दर्शाती है। हाल ही में, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय पुलिस, प्रशासन और नगर पंचायत के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि मेले से पहले क्षेत्र के सभी आवारा पशुओं को एक सुरक्षित स्थान पर पहुँचा दिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो और कोई अनहोनी न हो। लेकिन, इन निर्देशों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया।

सख्त कार्रवाई की मांग

श्रद्धालुओं का कहना है कि नगर पंचायत राधाकुंड प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के नाम पर केवल खानापूर्ति की, जिसका नतीजा यह हुआ कि आस्था के इस महासागर में हजारों लोगों की जान खतरे में पड़ गई। इस बड़ी लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें