उत्तर प्रदेश : दीपावली से पहले हापुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के अवैध पटाखे बरामद

Hapur News : हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में दीपावली से ठीक पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गोहरा आलमगीरपुर में स्थित एक कपड़े की दुकान से लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के अवैध पटाखे बरामद किए हैं पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अब पटाखों की आपूर्ति कहां से हुई इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है यह कार्रवाई प्रदूषण नियंत्रण के तहत दिल्ली-एनसीआर में चल रहे अभियान का हिस्सा है

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की गश्ती टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गोहरा आलमगीरपुर की एक कपड़े की दुकान में अवैध पटाखों का भंडारण किया गया है सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान की तलाशी ली जहां विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद हुए इसके अलावा दुकान के पास बने एक स्थान से अतिरिक्त स्टॉक भी जब्त किया गया

बरामद पटाखों में अनार सुतली बम माचिस बम स्पार्कलर सहित अन्य पटाखे शामिल हैं जिनकी अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है पुलिस ने आरोपी दीपक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है जो उसी गांव का रहने वाला है पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने दीपावली पर बिक्री के उद्देश्य से पटाखे इकट्ठा किए थे लेकिन उसके पास न तो लाइसेंस था और न ही कोई वैध अनुमति

पुलिस ने बरामद पटाखों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है थाना प्रभारी ने साफ कहा है कि क्षेत्र में अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img