उत्तर प्रदेश : हापुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा

Hapur News : नगर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश मिर्जा मुशीर उर्फ मुशीर को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

एसपी के निर्देश पर कार्रवाई

सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि मुखबिर और सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस को मिर्जा मुशीर के ठिकाने की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बदमाश ये है इतिहास

उन्होंने बताया कि मिर्जा मुशीर उर्फ मुशीर दिल्ली के भजनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौहान बांगर, गली नंबर दो, सलीम मस्जिद वाली गली का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है, जिसमें कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस आरोपी पर आधा दर्जन अपराधिक मुकदमे दर्ज है।

क्या बोले अफसर

सीओ सिटी ने बताया कि मुशीर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। जल्द ही उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस टीम की तत्परता और सूझबूझ की सराहना की और निर्देश दिया कि ऐसे वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज किया जाए।

Hot this week

Rabupura Firing: मामूली विवाद में दो पक्षों में चलीं गोलियां, दो लोग गंभीर घायल

Rabupura Firing: मामूली विवाद में दो पक्षों में चलीं...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img