Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, महाकुम्भनगर: महाकुम्भ में सुरक्षा बढ़ी, पुलिस सतर्क, 4 विदेशियों से पूछताछ

सीएम योगी के निर्देश पर एक एक श्रद्धालु के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम
एक रूसी नागरिक को वीजा खत्म होने के कारण भेजा गया वापस

सुरक्षित महाकुम्भ

उत्तर प्रदेश, महाकुम्भनगर, 03 जनवरी : महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में महाकुम्भ पुलिस ने चार विदेशी नागरिकों से भी पूछताछ की है। रूस, जर्मनी और बेलारूस के रहने वाले इन चारों नागरिकों के सभी जरूरी कागजात जांचे गए। जिसके बाद तीन विदेशियों के सभी कागज पूरे होने पर उन्हें छोड़ दिया गया और एक को वीजा डेट समाप्त हो जाने के कारण वापस भेज दिया गया है।

चार विदेशी नागरिकों से पूछतांछ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षित महाकुम्भ को लेकर अफसरों को सभी जरूरी इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद से यहां सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद किया गया है। महाकुम्भनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। महाकुम्भ पुलिस 24 घंटे सतर्क है। स्थानीय के साथ साथ विदेशी नागरिकों पर भी पैनी नजर रख रही जा रही है। महाकुम्भनगर की पुलिस कई स्तरों पर जांच कर रही है। यहां मेले में एक एक श्रद्धालु की सुरक्षा चाक चौबंद की जा रही है। इसी क्रम में संदिग्ध पाए जाने पर चार विदेशियों से भी पूछताछ की गई। इनमें एक रूसी नागरिक, एक जर्मनी निवासी के साथ ही बेलारूस के दो नागरिकों को संदिग्ध पाया गया। इन सभी के जरूरी दस्तावेज जांचे गए, जिनमें बेलारूस और जर्मनी के नागरिकों के सभी प्रमुख कागजात दुरुस्त पाए गए। इसके बाद तीनों को छोड़ दिया गया।

वापस भेजा गया विदेशी नागरिक
उन्होंने बताया कि चौथे व्यक्ति रूस के मास्को निवासी आंद्रे के पास से वीजा और पासपोर्ट मिला। जिसमें डेट समाप्त होने के कारण उसे वापस रूस भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मेला क्षेत्र के एक एक कोने पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें