Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में 85 लाख रुपये की लूट का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर 15 दिसंबर को नोएडा के दादरी निवासी खल चूरी व्यापारी के मुनीम से हुई 85 लाख रुपये की लूट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जनपदीय स्वाट टीम और पिलखुवा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इनके पास से लूटी गई रकम में से 62 लाख रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, एक बैग, घटना में इस्तेमाल हुई कार और बाइक के अलावा एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी कुछ अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार 15 दिसंबर को सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास हाईवे पर व्यापारी का मुनीम अजयपाल मोटरसाइकिल से पैसे लेकर जा रहा था। आरोपियों में से एक ललित ने अपनी अपाचे बाइक से जानबूझकर टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। पीछे बैठा रिफाकत ने तमंचा दिखाकर नोटों से भरा बैग छीन लिया। लूट के समय आरोपियों की एक कार भी साथ-साथ चल रही थी, जिसमें अन्य साथी सवार थे। लूट के बाद सभी आरोपी कार और बाइक से मौके से फरार हो गए थे।

लूट की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में बाइक सवार बदमाश तेज रफ्तार में आते दिख रहे हैं। वे मुनीम की स्कूटी को ओवरटेक करते हैं, पास सटाते हैं और फिर लात मारकर गिराते हैं। बैग छीनने के बाद वे फरार हो जाते हैं।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने लूट का खुलासा करने के लिए कई टीमों का गठन किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि आरोपी धौलाना रोड पर रूपवती इंटर कॉलेज के पास भागने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। एक संदिग्ध कार और बाइक आती दिखी। रुकने का इशारा करने पर वे भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में अदनान, सावेद और नावेद-ग्राम सुल्तानपुर, थाना नौगांवा सादात, जिला अमरोहा के निवासी हैं। ललित-अकबरपुर पट्टी, थाना नौगांवा सादात, जिला अमरोहा का रहने वाला है। जिशान- ग्राम खागोई, थाना सिम्भावली, जिला हापुड़। साबिर उर्फ भोला-ग्राम बक्सर, थाना सिम्भावली, जिला हापुड़। पूछताछ में इन आरोपियों ने पूरी वारदात कबूल कर ली और अपने साथियों के नाम भी बताए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें