Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बिजली बिल वसूली के दौरान लाइनमैनों को पीटा, अवर अभियंता ने दी तहरीर

Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के काजीवाड़ा किला कोना में बिजली बिल राहत योजना के तहत बिल वसूली व जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा निगम के लाइनमैनों को स्थानीय व्यक्ति ने जमकर पीटा। सरकारी दस्तावेजों को भी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगा है।

रामपुर रोड बिजलीघर के अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि प्रवर्तन दल के साथ बिजलीघर की टीम काजीवाड़ा, किला कोना में बिजली चोरी का जुर्माना बिजली बिल राहत योजना में छूट पर जमा करने को लेकर लोगों को सूचित कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने अभियान का विरोध करना शुरू कर दिया। जबकि बिजली चोरी के मामले में पहले ही उक्त व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज है।

कुछ ही देर में उक्त व्यक्ति ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर संविदा कर्मी लाइनमैन राजीव और सचिन के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रवर्तन दल में मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह लाइनमैनों को बचाया। आरोप है कि उक्त लोगों ने सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। किसी तरह टीम ने वहां से निकलकर, अपनी जान बचाई।

इस प्रकरण में अवर अभियंता ने थाने में तहरीर दी है। सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सरकारी कार्य में अवरोध नहीं होने दिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें