Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर हुआ वृक्षारोपण, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने की शुरुआत

Hapur News : आज ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। वन विभाग और जिला प्रशासन की अगुवाई में चल रहे इस अभियान की शुरुआत राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने की। इस अवसर पर राजकीय कृषि परिक्षेत्र केंद्र बाबूगढ़ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप और सचिव/नोडल अफसर हीरा लाल ने वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम में बोलते हुए राज्यमंत्री ने बताया

वृक्ष के बिना जीवन अधूरा है। उन्होंने पौधा रोपण करने का संकल्प दिलाया। साथ ही सचिव हीरा लाल ने कहा कि अभियान के दौरान लगाए हुए पौधों की रक्षा करना भी हम सबका कर्तव्य है। निर्माणाधीन पुलिस लाइन प्रांगण में भी वृक्षारोपण किया जा रहा है।

बड़ी संख्या में भाग ले रहे लोग

कार्यक्रम में स्कूली बच्चे, स्वयंसेवी संस्थाएं, किसान और आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। सभी ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया है। डीएम अभिषेक पांडेय ने नागरिकों से अपील की है कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर लोग पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे रहे हैं

वन विभाग के डीएफओ अर्शी मलिक के अनुसार, जिले में 12 लाख 93 हजार 300 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 2030 हेक्टेयर भूमि पर 3 हजार से अधिक स्थान चिह्नित किए गए हैं। राजकीय कृषि परिक्षेत्र केंद्र बाबूगढ़ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में आयुक्त हीरा लाल, जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

पौधों की देखभाल का संकल्प

कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया है। लोगों ने कहा कि वे अपने आसपास के क्षेत्र में पौधारोपण करेंगे और उनकी देखभाल करेंगे। इससे पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने के साथ-साथ हमें अपने भविष्य के लिए भी तैयार करना होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें