उत्तर प्रदेश, लखनऊ: संगम स्नान कराने प्रदेश के सभी जिलों से चलेंगी बसें: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश, लखनऊ, 11 जनवरी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को संगम स्नान के लिए प्रदेश के सभी जिलों से बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ को लेकर यूपी रोडवेज द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पूरे महाकुंभ अवधि हेतु सभी जनपदों से प्रयागराज हेतु बसों का संचालन किया जाए, साथ ही बसों के संचालन से संबंधित समय सारणी का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रमुख स्नान पर्वों के अतिरिक्त भी पूरी महाकुंभ अवधि में सभी जनपदों से बसों का संचालन प्रयागराज के लिये होना चाहिए। श्रद्वालुओं को यात्रा में कोई समस्या ना हो, इसे सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मादक पदार्थों का सेवन किसी भी बस चालक/परिचालक द्वारा नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही, प्राइवेट बसों के लिए यह सुनिश्चित किया जाये कि ना तो निश्चित किराया से ज़्यादा किराया लिया जाये ना ही निश्चित क्षमता से अधिक ओवरलोडिंग हो। बता दें कि महाकुम्भ में सभी श्रद्धालुओं के सुगम-सनज संगम स्नान के लिए यूपी रोडवेज द्वारा 7000 बसें चलाई जाने की तैयारी है, वहीं मेला क्षेत्र के लिए 550 शटल बसें भी चलाई जा रही हैं।

बैठक में परिवहन मंत्री, प्रमुख सचिव परिवहन, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं एमडी परिवहन की उपस्थिति रही

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img