Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

 उत्तर प्रदेश, लखनऊ: सड़क सुरक्षा को लेकर बेहद कारगर कदम उठा रही योगी सरकार

बचे 20 फीसदी चालकों को भी प्रशिक्षित करने की तरफ कदम बढ़ा रहा परिवहन विभाग
आईडीटीआर की स्थापना के लिए परिवहन आयुक्त ने 9 जनपदों के डीएम को लिखा पत्र

 उत्तर प्रदेश, लखनऊ, 1 अप्रैलः योगी सरकार के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा “मॉडल इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (आईडीटीआर)” की स्थापना की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को संस्थागत रूप देना और व्यावसायिक चालकों को आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने 9 जनपदों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर आईडीटीआर की स्थापना के लिए न्यूनतम 10–15 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

इन 9 जनपदों में प्रस्तावित है आईडीटीआर की स्थापना
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, गोरखपुर, बलिया, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, झांसी, कानपुर नगर, शाहजहाँपुर, प्रयागराज में आईडीटीआर की स्थापना प्रस्तावित है। यह प्रस्ताव भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ-MoRTH) द्वारा वित्तपोषित योजना के अंतर्गत आता है। मोर्थ ने उक्त 9 जनपदों में आईडीटीआर की स्थापना के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

आईडीटीआर की स्थापना से बढ़ेगी प्रशिक्षित चालकों की संख्या
उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 30,37,166 व्यावसायिक वाहन हैं, जबकि व्यावसायिक वाहन चालकों की संख्या 27,48,523 है यानी 20 प्रतिशत व्यावसायिक वाहन चालकों की कमी को पूरा करने, इन्हें प्रशिक्षित करने, सड़क सुरक्षा सुधारने व रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से आईडीटीआर की स्थापना की जाएगी।

आईडीटीआर स्थापना प्रक्रिया – चरणबद्ध व्यवस्था
1- परिवहन आयुक्त द्वारा भूमि उपलब्धता की पुष्टि के लिए जिलाधिकारियों को भेजा गया है पत्र
2- राज्य सरकार द्वारा प्राप्त प्रस्तावों का किया जाएगा परीक्षण
3-राज्य सरकार की स्वीकृति के पश्चात मोर्थ को भेजा जाएगा प्रस्ताव
4- अंतिम अनुमोदन एवं वित्तीय सहायता मोर्थ द्वारा की जाएगी प्रदान

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें