उत्तर प्रदेश, लखनऊ: भावी पीढ़ियों में राष्ट्र व राष्ट्र नायकों के प्रति कृतज्ञता के भाव का संचार करेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश, लखनऊ, 15 अप्रैल । उत्तर प्रदेश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार प्रदेश की भावी पीढ़ियों में राष्ट्र व राष्ट्र नायकों के प्रति कृतज्ञता के भाव का संचार करने के लिए एक सार्थक प्रयास करने जा रही है। सीएम योगी के विजन में विकास के साथ ही विरासत का सम्मान भी है। इसी मिशन पर आगे बढ़ते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने बसंत कुंज योजना सेक्टर-जे में निर्माणाधीन राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर भव्य म्यूजियम के निर्माण का खाका तैयार कर लिया है। योजना के अनुसार, म्यूजियम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर प्रेरणा गैलरी होंगी जो इनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को जानने का माध्यम बनेंगी।

इसके अतिरिक्त, म्यूजियम में होलोग्राफिक थिएटर व ऑडियो वीजुअल हॉल का भी निर्माण होगा। वहीं, 3डी प्रोजेक्ट मैपिंग व लाइट एंड साउंड शो का होगा संचालन। म्यूजियम में विभिन्न थीम युक्त कलाकृतियों की स्थापना भी होगी जो इसे आकर्षक रूप प्रदान करेगी।

विभिन्न प्रकार के आयोजनों का केन्द्र बनेगा राष्ट्र प्रेरणा स्थल
लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की गई रूपरेखा के अनुसार, राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर बनने वाले म्यूजियम को आधुनिक तकनीक के साथ ही पुरातन विरासतों से समृद्ध किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल को भारतीय राजनीति के तीन महान नेताओं अटल बिहारी वाजपेयी, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में स्मारक के तौर पर थीम पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य तीनों नेताओं की जीवनी पर प्रकाश डालने के साथ ही यह बड़ी सभाएं (जैसे सार्वजनिक रैली, लखनऊ महोत्सव) तथा योग, ध्यान सत्र जैसी सामूहिक गतिविधियां व अन्य सांस्कृतिक तथा आध्यात्मिक समारोह का आयोजन हो सकेगा।

पार्क का एक प्रमुख आकर्षण तीनों नेताओं को समर्पित संग्रहालय होगा। यह तीनों नेताओं के जीवन और उपलब्धियों के बारे में जनता को आकर्षक प्रदर्शनियों, संवादात्मक प्रदर्शनों और शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से अवगत कराएगा। संग्रहालय प्रेरणा के एक प्रकाश स्तंभ के रूप में कार्य करेगा जो आगंतुकों को सार्वजनिक सेवा, नेतृत्व और नागरिक जिम्मेदारी के स्थायी मूल्यों के प्रति प्रेरित करेगा।

इतिहासकारों की ली जाएगी राय, एक्सपर्ट्स की देखरेख में होगा इंस्टॉलेशन कार्य
परियोजना के अंतर्गत एलडीए द्वारा म्यूजियम को 5 जोन के अंतर्गत विकसित किया जाएगा। इसमें जोन-1 आगमन गैलरी, जोन-2 कॉरीडोर डिस्प्ले एरिया, जोन-3 डिजिटल डिस्प्ले गैलरी, जोन-4 आउटडोर डिस्प्ले गैलरी, तथा जोन-5 में तीन गैलरी का निर्माण होगा जो कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित होंगी। यहां विभिन्न प्रकार के आर्ट इंस्टॉलेशन के लिए इतिहासकारों तथा एक्सपर्ट्स की राय ली जाएगी। इसके अतिरिक्त, म्यूजियम में अत्याधुनिक होलोग्राफिक थिएटर व ऑडियो वीजुअल हॉल का निर्माण होगा जहां 3डी प्रोजेक्ट मैपिंग व लाइट एंड साउंड शो का संचालन होगा। इसके जरिए भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के विभिन्न पहलुओं को जीवंत तरीके से दर्शाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर म्यूजियम के निर्माण व विकास के लिए 65 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई थी। इसमें से 35.30 करोड़ की लागत से म्यूजियम के निर्माण व विकास का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मद में योगी सरकार द्वारा पहली किस्त के तौर पर 22.55 करोड़ रुपए की पहली किस्त भी कुछ दिनों पहले जारी की जा चुकी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img