उत्तर प्रदेश, लखनऊ: अब ऑनलाइन होगी बिजली लोड वृद्धि प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश, लखनऊ, 15 मार्च। योगी सरकार ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब बिजली लोड बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने इसके लिए नई प्रक्रिया शुरू की गई है, जिससे उपभोक्ता बिना बिजली दफ्तर गए ही अपना लोड बढ़ा सकेंगे।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
प्रदेश के उपभोक्ता www.uppcl.org पर जाकर “लोड परिवर्तन अनुरोध” के लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। UPPCL के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने कहा कि योगी सरकार पारदर्शिता और सुविधा बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस डिजिटल प्रक्रिया से उपभोक्ताओं को तेजी, सुचिता और समयबद्ध सेवा मिलेगी।

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
योगी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को फायदा होगा। अब उन्हें बिजली विभाग के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, और वे आसानी से अपना लोड बढ़ा सकेंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img