उत्तर प्रदेश, कानपुर: पीएम मोदी के दौरे को लेकर सीएम योगी ने परखीं तैयारियां

उत्तर प्रदेश, कानपुर, 28 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को कानपुर दौरे पर आएंगे, जहां वे हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान खुर्जा, ओबरा और जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट की पांच इकाइयों का उद्घाटन और शिलान्यास होगा, जो उत्तर प्रदेश की विद्युत आपूर्ति को मजबूत करेगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) मैदान में पीएम मोदी विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

सीएम योगी ने दिए स्वच्छता और सुरक्षा के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कानपुर पहुंचकर सीएसए मैदान में जनसभा स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संयुक्त आयुक्त उद्योग के सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा प्रस्तुत तैयारियों के प्रस्तुतीकरण की समीक्षा की। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 30 मई को होने वाले कार्यक्रम में पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता और यूरिनल जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सड़कों को साफ-सुथरा रखने और झाड़ियों को हटाने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का आदेश दिया। साथ ही, ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सुव्यवस्थित यातायात और पार्किंग प्लान तैयार करने पर जोर दिया।

खुर्जा, ओबरा और जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट का लोकार्पण
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के दौरान खुर्जा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट (1320 मेगावाट, बुलंदशहर), ओबरा थर्मल पावर स्टेशन (1660 मेगावाट, सोनभद्र) और जवाहरपुर थर्मल पावर स्टेशन (1320 मेगावाट, एटा) की पांच इकाइयों का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री योगी ने इन परियोजनाओं को विद्युत आपूर्ति के लिए मील का पत्थर बताया। इनके शुरू होने से उत्तर प्रदेश में बिजली की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे औद्योगिक और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। बुलंदशहर में स्थित खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्लांट 1320 मेगावाट की क्षमता वाला कोयला आधारित सुपरक्रिटिकल पावर प्लांट है जो टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित है। वहीं, सोनभद्र में 1660 मेगावाट की क्षमता वाला ओबरा थर्मल पावर स्टेशन उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के अंतर्गत आता है। जबकि एटा में 1320 मेगावाट की क्षमता वाला सुपरक्रिटिकल जवाहरपुर थर्मल पावर स्टेशन जवाहरपुर विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा संचालित है।

मेट्रो और जनजागरूकता पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने मेट्रो अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे श्रमिकों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, मेधावी छात्र-छात्राओं और अन्य संगठनों के लिए समय-समय पर मेट्रो में मुफ्त यात्रा के इवेंट आयोजित करें। इससे मेट्रो को सार्वजनिक परिवहन के सबसे बेहतर साधन के रूप में प्रचारित किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त, पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने जनसभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इमरजेंसी प्लान, ट्रैफिक प्लान, और एंटी-ड्रोन सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो। साथ ही, इलेक्ट्रिक और फायर सेफ्टी सुनिश्चित करने के लिए एसपीजी, एनएसजी और आईबी के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से 30 मई को तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीयता का भाव जागृत करने का आह्वान किया, जो बिना अनर्गल नारों के जनसभा स्थल तक पहुंचे।

बैठक में मुख्यमंत्री जी के अतिरिक्त सांसद अकबरपुर देवेंद्र सिंह ‘भोले’, महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक राहुल बच्चा सोनकर, मंडलायुक्त के विजयेंन्द्र पंडियन, पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह,जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन समेत संबंधित विभागों के अन्य संबंधित आलाधिकारी उपस्थित रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img