उत्तर प्रदेश : हापुड़ में केवाईसी अपडेट के नाम पर 1.94 लाख रुपये ठगे, बैंक प्रतिनिधि बताकर ठगी रकम

Hapur News : हापुड़ की नगर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड की केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर 1.94 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जावेद अली नामक व्यक्ति को एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें खुद को बैंक प्रतिनिधि बताकर क्रेडिट कार्ड की केवाईसी अपडेट करने की बात कही गई।

ठग ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

आरोपी ने जावेद अली को झांसे में लेकर कुछ औपचारिकता पूरी करने के नाम पर जानकारी मांगी। इसके बाद साइबर ठग ने उनके खाते से चार बार में 1,94,800 रुपये निकाल लिए। जावेद अली ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस जांच में जुटी

नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फोन के आधार पर साइबर ठग तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई लोग केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी का शिकार हो चुके हैं।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img