उत्तर प्रदेश : हापुड़ में Instagram पर महिला की आईडी हैक कर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की

Hapur News : नगर कोतवाली क्षेत्र एक मोहल्ला निवासी महिला की इंस्टाग्राम आईडी को एक अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर ली। आरोपी ने महिला की निजी फोटो और वीडियो डाउनलोड कर उनके साथ छेड़छाड़ की और उन्हें आपत्तिजनक बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को मैसेज भेजकर ब्लैकमेल भी किया, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरी घटना

दरअसल, मोदीनगर रोड के एक मोहल्ले निवासी पीड़ितामहिला ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक अकाउंट है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी आईडी हैक कर उसकी निजी फोटो और वीडियो चुरा लिए। आरोपी ने इन फोटो और वीडियो में डिजिटल छेड़छाड़ कर उन्हें अश्लील और आपत्तिजनक बना दिया। इसके बाद इन आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से वायरल कर दिया गया जो कथित तौर पर “आईपीएस राहुल प्रताप” के नाम से बनाई गई थी। आरोपी ने पीड़िता को मैसेज के जरिए धमकी देकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। इस साइबर हमले से पीड़िता की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा और वह मानसिक तनाव का शिकार हो गई। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई

क्या बोली पुलिस

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से उस फर्जी इंस्टाग्राम आईडी की जांच कर रही है, जिसके जरिए आपत्तिजनक पोस्ट की गई। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को सुरक्षित रखें और अज्ञात लिंक या मैसेज पर क्लिक करने से बचें। उन्होंने यह भी कहा कि साइबर अपराध की शिकायत तुरंत पुलिस को दर्ज करानी चाहिए ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img