उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बेटे से परेशान मां ब्रजघाट गंगा में कुदी, गोताखोरों ने कूदकर बुजुर्ग महिला की बचाई जान

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट गंगा नगरी में वृद्ध महिला ने गृह क्लेश के चलते आत्महत्या करने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने महिला को बचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम बुजुर्ग महिला हापुड़ की तरफ से आ रहे ऑटो से गंगा पुल पर उतरीं, जो काफी देर तक पुल और हाईवे के किनारे पर टहलती रहीं। जिसके बाद वह सीढ़ियां उतरकर आरती प्लेटफार्म पर पहुंच गईं और वहां पर सीढ़ी पर बैठी रहीं। कुछ ही देर बाद वह तट पर पहुंची और नाव पर चढ़कर आत्महत्या की नीयत से गंगा में छलांग लगा दी।

महिला को कूदता देखकर गोताखोर बंटी, भोलू और शौराज मोटरबोट लेकर गंगा में निकल गए। उन्होंने महिला को सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की, तो महिला ने बताया कि गृह क्लेश से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि परिजनों को बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, परिजनों को उन्हें दोबारा परेशान करने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई है। पुलिस ने महिला की जान बचाने वाले गोताखोरों की सराहना की है।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img