Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
PM SETU Scheme: हरियाणा के युवाओं को मिलेगा बेहतर रोजगार और शानदार सैलरी पैकेज, कुरुक्षेत्र क्लस्टर के लिए ₹320.44 करोड़ मंजूरHimachal Wildlife Board: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने की राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक की अध्यक्षता, बंदरों की संख्या का पंचायतवार डेटा मांगाAyodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

उत्तर प्रदेश : दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को काशी पहुंचेंगे गृह मंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व तीन अन्य राज्यों के सीएम एयरपोर्ट पर करेंगे गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत

Lucknow News : काशी में मंगलवार को ऐतिहासिक बैठक की मेज़बानी करने जा रहा है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल रहेंगे। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार (23 जून) को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी रहेंगे। चारों प्रदेश के मुख्यमंत्री सोमवार शाम लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत करेंगे।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक काशी में पहली बार हो रही

सभी अतिथि काशी कोतवाल काल भैरव और बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक 24 जून को करीब सुबह 11 बजे से 2 बजे तक ताज होटल में प्रस्तावित है। बैठक को लेकर प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। सुरक्षा की भी चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक काशी में पहली बार हो रही है। 24 जून को प्रस्तावित 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी रहेंगे। होटल ताज में लगभग 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चलने वाली बैठक में सुरक्षा और विकास समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी। बैठक में चारों राज्यों के मुख्य सचिव समेत कई विशिष्टजन और नीति आयोग के साथ अंतरराज्यीय परिषद के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

स्वागत करने की तैयारी की

वहीं गृह मंत्री अमित शाह के वाराणसी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी ने भी काशी की परंपरा के अनुरूप उनका स्वागत करने की तैयारी कर ली है। गृह मंत्री का स्वागत 11 स्थानों पर किया जायेगा। जहां पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और सामाजिक वर्गों के लोग ढोल-नगाड़ों, शंखनाद, डमरू दल और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें