Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : ब्रजराज उत्सव में ‘हेमा मालिनी ने नृत्य नाटिका से रचा इतिहास

Mathura News : ब्रजराज उत्सव में रविवार की शाम भक्ति, कला और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब प्रख्यात अभिनेत्री एवं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने अपनी प्रसिद्ध नृत्य नाटिका ‘यशोदा कृष्ण’ का मंचन किया, उनकी अनुपम प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्ति और भाव से सराबोर कर दिया,

मंच पर हेमा मालिनी ने मातृत्व की कोमलता और बालकृष्ण की नटखट छवि को इस तरह साकार किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे, नृत्य के हर भाव, हर मुद्रा और हर लय में उनकी साधना और समर्पण झलक रहा था,

प्रदर्शन के दौरान जब उन्होंने मां यशोदा के रूप में बालकृष्ण को झूला झुलाया, माखन चुराते हुए डांटा और फिर स्नेह से गले लगाया, तो दृश्य इतना जीवंत लगा मानो गोकुल की गलियों की लीला स्वयं मंच पर उतर आई हो,

उनकी इस प्रस्तुति ने न केवल दर्शकों की आंखें नम कर दीं, बल्कि पूरे पंडाल को भक्ति रस से भर दिया, दर्शक बार-बार “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष में झूम उठे,

ब्रजराज उत्सव के मंच पर हेमा मालिनी की इस नृत्य नाटिका को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग जुटे, कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि की सेवा और कृष्ण लीला का मंचन उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें