Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में उद्घाटन समारोह के दौरान दो नेताओं में तीखी बहस, माहौल हुआ तनावपूर्ण

Hapur News : ठाकुर भानु प्रताप सिंह और मदन चौहान के बीच सोमवार को हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर-स्याना मार्ग पर एक ढाबे के उद्घाटन समारोह के दौरान तीखी बहस हो गई, जिससे कार्यक्रम का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित इस ढाबे के उद्घाटन के लिए दोनों नेताओं को आमंत्रित किया गया था। उद्घाटन के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में दोनों एक साथ बैठे थे। इसी दौरान आरोप है कि ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिस पर मदन चौहान ने तत्काल आपत्ति जताई और ऐसी भाषा का विरोध किया।

बताया जा रहा है कि विरोध के बावजूद कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों को दोहराने की बात कही गई, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच नोकझोंक तेज हो गई और स्थिति विवाद में बदल गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच भी हलचल मच गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हंगामे के चलते उद्घाटन समारोह का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया और बाद में दोनों पक्षों के लोग वहां से चले गए।

इस घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस देखी जा सकती है। थाना प्रभारी धीरज मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि उन्होंने किसी भी नेता के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग नहीं किया है तथा उनका उद्देश्य केवल जनसेवा है।

वहीं मदन चौहान का कहना है कि उनके सामने प्रधानमंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई, जिसका उन्होंने विरोध किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह की भाषा और व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें