Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुआ हापुड़, दानिश कुरैशी को मिला नेशनल गुड सेमेरिटन राहवीर अवार्ड

Hapur News : (शाहरुख़ खान) जनपद हापुड़ के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण है जब हापुड़ निवासी दानिश कुरैशी को सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने के उनके मानवीय और सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर के “नेशनल गुड सेमेरिटन राहवीर अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यह भव्य समारोह 23 जनवरी 2026 को मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फिल्म जगत की चर्चित हस्तियां आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस अवसर पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन एवं नगर पालिका परिषद हापुड़ के ब्रांड एंबेसडर मोहम्मद दानिश कुरैशी को सड़क हादसों में घायल लोगों की तत्काल मदद कर उनकी जान बचाने के लिए नेशनल गुड सेमेरिटन राहवीर के रूप में सम्मानित किया गया।

इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए पूरे देश से केवल पांच लोगों का चयन किया गया था जिनमें हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, पुणे, पटना और उत्तर प्रदेश से एक-एक राहवीर शामिल रहे। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह गौरव हापुड़ के दानिश कुरैशी को प्राप्त हुआ जिसने जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अमिताभ बच्चन ने कहा कि यदि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाया जाए तो उसकी जान के साथ-साथ पूरे परिवार का भविष्य भी बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर घायल किसी का बेटा, भाई या पति होता है और उसकी सहायता करना समाज का सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।

दानिश कुरैशी को यह राष्ट्रीय सम्मान मिलने के बाद जिले और प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट उमेश राणा, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य मनोज वाल्मीकी, रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव दीपक चौधरी, रालोद नगर अध्यक्ष खालिद जिलानी, डॉ. असद सिद्दीकी, डॉ दिलशाद अली, डॉ आमिर अब्बासी, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव यूथ इमरान इलाही, सोहेल सैफी, हाजी साजिद, मोहम्मद शाहरुख, सोनिया, डॉ केपी सिंह, डॉ नवीन, जाहिद अली सहित अनेक गणमान्य लोगों ने फोन और संदेश के माध्यम से उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें