Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, गांव-गांव जाकर दी जा रही जानकारी

Hapur News : हापुड़ पुलिस साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को डिजिटल ठगी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव असौड़ा पहुंचकर घर-घर जाकर ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान सीओ वरुण मिश्रा ने ग्रामीणों को मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया तथा फर्जी कॉल और लिंक के माध्यम से होने वाली ठगी के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर ठग अलग-अलग हथकंडे अपनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

पुलिस टीम ने ग्रामीणों को समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन नंबर, एटीएम कार्ड का विवरण या बैंक से जुड़ी कोई भी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साथ ही बैंक अधिकारी, पुलिसकर्मी या सरकारी कर्मचारी बनकर कॉल करने वाले ठगों से सावधान रहने और ऐसे मामलों की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।

गांव असौड़ा में बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं से संवाद कर उन्हें सरल भाषा में साइबर अपराधों की पहचान और उनसे बचाव के उपाय बताए गए। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर आने वाले आकर्षक ऑफर, लॉटरी, नौकरी और इनाम से जुड़े संदेशों को ठगी का माध्यम बताते हुए उनसे दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने और मोबाइल में मजबूत पासवर्ड रखने पर भी जोर दिया।

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और ठग नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने बताया कि हापुड़ पुलिस का लक्ष्य गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को सतर्क करना है ताकि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार न हो।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें